गोबर से समृद्धि कार्यशाला का आयोजन
न्यूज सर्विस/नवज्योति, नरैना। रणसिंहजी महाराज के धाम पर पायस डेयरी के तत्वावधान में गोबर से समृद्धि कार्यशाला का आयोजन किया। पायस डेयरी के मुख्य कार्यकारी डॉ. मनवीर सिंह के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई। डॉ. मनवीर ने गोबर से समृद्धि के बारे में किसानों एवं महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। गोबर से समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत 265 किसान लाभान्वित हुए तथा उनके खातें में 16 लाख 8 हजार रुपए की राशि स्थानान्तरित की गई। पायस ने अपने किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से पीएपीसी कार्यक्रम, भैसों के लिए स्पेशल फीड़, पशुओं के लिए बीमा योजना, थनैला रोकथाम तथा अन्य योजनाओं के बारें में सदस्यों को अवगत कराया। कार्यक्रम में पायस डेयरी टीम विशेष रूप से डॉ. सुनील राठौड़, अनीश गौड़, मनोहर सिंह गढ़वाल, संदीप मिश्रा, सोनिया, शालिनी, सागर और समस्त पायस डेयरी स्टाफ ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।